सर्जिकल स्ट्राइक: जमीनी हकीकत और राजनैतिक प्रचार
भारतीय सेना ने आज ही के दिन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी करवाई की थी। सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस के न सिर्फ आतंकवादियों के लांच पैड को ध्वस्त कर दिया था बल्कि बड़ी संख्या में आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए थे। इस ऑपरेशन की सबसे सफल बात ये थी की इसमें किसी भी भारतीय सेना के जवान को कोई नुकसान नहीं पंहुचा था। भारतीय जवान हमले को अंजाम दें कर सकुशल वापस हिंदुस्तानी सीमा में आने में सफल रहे थे।